संतकबीरनगर।पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद सन्तकबीरनगर में महिलाओं की सुरक्षा हेतु सभी थानों में गठित एंटीरोमियो स्क्वायड द्वारा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों / प्रमुख चौराहों / कस्बों / प्रमुख बाजारों / मन्दिर / शापिंग मॉल आदि के आस-पास गश्त / चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया गया । अनावश्यक घूम रहे अराजक तत्वों को लगातार हिदायत दी जा रही है तथा न मानने पर वैधानिक कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है । टीम द्वारा अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के संबंध में शासन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही उन्हे डायल 112, वीमेन हेल्प लाइन 1090 आदि के बारे में जानकारी दी गई । महिलाओं/बालिकाओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया साथ ही पुलिस सहायता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों व स्वयं के मोबाइल नम्बर भी दिए गए । सभी बालिकाओ/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने / शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया
More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश