समाज के लिए बहुत ही सराहनीय काम कर रही है ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश विधायक पूरन प्रकाश
विधायक पूरन प्रकाश समिति के साथ सामाजिक कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित
मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश को आज पुनः पांचवी बार समिति का प्रदेश मुख्य संरक्षक बनाया | समिति के मुख्य संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश ने कहा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति समाज के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है इसलिए मैं इस समिति के साथ पिछले काफी वर्षों से जुड़ा हुआ हूं समिति के सामाजिक कार्य में मैं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता हूं उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को समाजिक कार्यों के लिए दी बधाई | संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति समाज के लिए समय-समय पर सामाजिक कार्य करती रहती है इन समाजिक कार्यों में विधायक पूरन प्रकाश ने हमेशा टीम का उत्साहवर्धन करने के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका हमेशा निभाई है आज उनको समिति के पुनर्गठन के बाद एक बार फिर से प्रदेश का मुख्य संरक्षक बनाया गया है जिससे समिति शासन प्रशासन तक अपनी महत्वपूर्ण मांगों को उनके द्वारा समय-समय पर पहुंचाती रहे | इस अवसर पर दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शरद श्रीवास्तव मनीष शर्मा मानवेंद्र शर्मा आदि मुख्य रूप से हुए शामिल | फोटो परिचय : विधायक पूरन प्रकाश को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश का प्रदेश का मुख्य संरक्षक बनाते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित व अन्य



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश