वन क्षेत्राधिकारी ने लिया जायजा
रिपोर्ट-मो शाहिल
सुजौली, बहराइच। निशान गाड़ा रेंज के रामपुरवा कोहली गांव निवासी किशोरी शुक्रवार को खेत में काम कर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किशोरी के सिर को दबोच लिया। किशोरी ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में तेंदुए के हमले काफी बढ़ गए हैं। आए दिन किसी न किसी गांव में तेंदुआ हमला कर रहा है।वन विभाग के द्वारा हिंसक जानवरों के हमलों से बचाव हेतु अभियान भी चलाया जा रहा है इन सब के बावजूद तेंदुए के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं शुक्रवार को निशान गाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत रमपुरवा के मजरा कोहली गांव निवासी कादरून (16) पुत्री मेहदी हसन घर के बगल में स्थित खेत में पिपरमेंट की निराई रही थी। दोपहर दो बजे तेंदुआ जंगल से निकल कर आया। उसने किशोरी के सिर को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया। परिवार के लोग दौड़े। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। किशोरी को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। तेंदुए के हमले की जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी तारा शंकर यादव, वन दरोगा महेश चंद और ग्राम प्रधान विनोद कुमार पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए ने हमला किया है। इसकी सूचना डीएफओ को भेजी जा रही है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।