रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
कोल्हुई-महराजगंज।जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृजमनगंज कोल्हुई सड़क मार्ग पर ग्राम सभा सोनचिरैया के पास विगत दिनों रात में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से हुए घायल व्यक्ति चालक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज – कोल्हुई सड़क मार्ग पर सोनचिरैया के पास विगत दिनों रात में अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।मृतक युवक की पहचान कोल्हुई थानाक्षेत्र के बड़िहारी निवासी रवी लाल के रूप में हुई है । युवक को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सीएचसी ले जाया गया , जहां पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था । मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी ।मृतक युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश