रिपोर्ट-श्याम सुंदर पासवान
महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक महराजगंज डाक्टर कौस्तुभ द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम की समीक्षा की गयी।मिली जानकारी के अनुसार मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नारी सशक्तिकरण की दिशा में चलाये जा रहे अभियान में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया । बैठक में शामिल कर्मचारियों को स्कूल , कॉलेज , मंदिर परिसर , बाजार , चौक व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर निरन्तर भ्रमणशील रहकर निरीक्षण करने व शोहदो को चिन्हित कर हिदायत देने व आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । निर्धारित प्रारूप में की गयी कार्यवाहियों को भेजते रहने के लिए निर्देशित किया गया।उन्होंने कहा कि आवाम में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने का भी निर्देश दिया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश