कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे महसी विधायक सुरेश्वर सिंह
बहराइच। शहर के महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार को महसी विधायक की छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। शहर के सिविल लाइन में स्थित महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार को टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह रहे। अध्यक्षता प्रधानाधार्य प्रिया मुखर्जी ने की। विधायक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इसके बाद महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को टेबलेट वितरित किया। विधायक ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था। उसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा टैबलेट से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ स्किल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन तेकडीवाल, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश