कुशीनगर।पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण से आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा०) जनपद कुशीनगर के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कोतवाली रोड से तिलक चौक, मेन रोड, ओंकार मंजूषा कटरा, साहबगंज, बावली चौक, रामकोला रोड, सुभाष चौक होते हुए पुनः जूनियर हाईस्कूल तक समापन हुई। नगर के सुभाष चौक पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के द्वारा शोभायात्रा में आये सभी श्रद्धालु जनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल द्वारा सभी श्रद्धालुओं का स्वागत व जलपान कराया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम स्वयं श्री नारायण के अवतार हैं जो समता के प्रतीक और न्याय के स्थापक हैं। नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि भगवान श्री परशुराम चिरंजीवी अवतार हैं जो आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं और वीरता के प्रतीक हैं।
इस शोभायात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल, संगठन के जिला महासचिव पंडित अजय मिश्रा, मीडिया प्रभारी आदित्य दीक्षित आनंद मणि त्रिपाठी, एडवोकेट अशोक दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल पंडित राजेश पांडेय, पंडित नवीन ओझा, पंडित गौरव तिवारी, पंडित मनीष तिवारी, पंडित शशिकांत मिश्रा, पंडित आदर्श दीक्षित, पंडित आशुतोष उपाध्याय, पंडित रितिक शुक्ला, पंडित वेद प्रकाश मिश्र, पंडित अनूप तिवारी, पंडित संदीप मिश्रा, पंडित अनूप तिवारी, पंडित संजीव शुक्ला, पंडित रितेश पांडेय, पंडित सुनील दीक्षित, पंडित आलोक चौबे, पंडित चिंटू पांडेय, पंडित महेंद्र मिश्रा, पंडित संजय मिश्रा, पंडित टीएन मिश्रा, पंडित गिरिजेश उपाध्याय सहित सैकड़ों ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।