रिपोर्ट-अम्बरीष शर्मा
ठूठीबारी-महराजगंज।जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा किशुनपुर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि तेंदुआ टॉवर परिसर में जाकर छिप गया है।मामला आज सोमवार सुबह का है जब ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर गांव में एक तेंदुआ घुस आया । दूर से वह साफ दिख रहा है , जिसकी वजह से पूरे गांव में दहशत है । जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी । पुलिस टीम गांव में पहुंच चुकी है । वहीं गांव में तेंदुए के घुसने से ग्रामीण दहशत में हैं । तेंदुआ टॉवर परिसर में घुसा हुआ है । हालांकि परिसर पूरी तरह से खाली है । मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है , वहीं पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू की कोशिशों में जुट गई है।खबर लिखे जाने तक तेंदुआ वन विभाग की टीम के पकड़ से बाहर हैं।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश