बहराइच। शहर के मोहल्ला हमजापुरा में गंदगी का अंबार है। सड़क पर फैली गंदगी संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा है। लेकिन शिकायत के बाद भी मोहल्ले के सभासद और नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।बेहतर साफ सफाई और अन्य सुविधाओं के लिए लोग शहर की ओर पलायन करते हैं। लेकिन बहराइच नगर पालिका परिषद के मोहल्लों में गंदगी फैली है। कुछ यही हाल शहर के मोहल्ला हमजापुरा का है। मोहल्ले में सड़क पर जलभराव की स्थिति है। इससे लोग आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग कीचड़ के बीच ही आवागमन करने को विवश हैं। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने कई बार की। लेकिन सभासद और नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। मोहल्ला निवासी विश्वनाथ,मूल चन्द ने बताया कि ईद का त्योहार भी इसी गंदगी के बीच लोग मनाएंगे।
मोहल्ले में फैली गंदगी बीमारी को से रही बढ़ावा शिकायत के बाद भी सभासद और अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।