संत कबीर नगर। मण्डलायुक्त बस्ती एवं पुलिस महानिरीक्षक बस्ती द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में तहसील खलीलाबाद पर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पहुँच कर जनता की समस्याओं का किया गया| फरियादियों द्वारा कुल 47 मामले मौके पर आए जिसमें से 4 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

मण्डलायुक्त बस्ती मंडल गोविन्द राजू एन एस व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती राजेश मोदक द्वारा जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ की उपस्थिति में जनपद संतकबीरनगर के तहसील खलीलाबाद पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया |

जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए । पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए जिससे आम जनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खलीलाबाद नवीन श्रीवास्तवव, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रसहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।