रिपोर्ट-श्याम सुंदर पासवान
बृजमनगंज-महराजगंज। जनपद के विकास खण्ड बृजमनगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मैनहवा के टोला कासिमपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा एमडीएम का राशन पिकअप से अपने घर ले जाने के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कोल्हुई थाने में मुक़दमा पंजीकृत कराया है । मुकदमा दर्ज करने के बाद एस ओ कोल्हुई ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। हम आप को बताते चले कि ग्रामीणों की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह व ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका द्वारा पिकअप पर ले जा रहे एम डी एम को पकड़ कर कोल्हुई पुलिस के हवाले किया गया था।

जिसकी चर्चा आग के तरह फैलता गया । जिस पर शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस प्रधानाध्यापिका शालिनी पटवा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है । आरोप है की बच्चों के लिए जो फल और दूध में भी घपलेबाजी की जा रही थी ।और इसके बाद संख्या से ज्यादा एमडी एम का खर्च दिखाया जा रहा था । इससे भी जब संतुष्टि नहीं मिली तो एम डी एम का राशन घर ले जाने का आरोप लगा है । जो अब जाँच का विषय बन गया है | इसके सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अभिषेक सिंह ने बताया जाँच जारी है । मामला सही मे पाये जाने पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश