रिपोर्टर- डॉ संजय तिवारी
बाराबंकी । तहसील रामनगर अंतर्गत श्री लोधेश्वर महादेवा फिलिंग सेंटर के पूर्व मालिक स्वर्गीय संदीप सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर, नम आंखों से पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि व्यक्त किया। बताते चलें कि स्वर्गीय संदीप सिंह ग्राम बुढ़वल निवासी निरंकार सिंह के पुत्र थे जो अपने सरल मिलनसार स्वभाव के नाम से जाने जाते थे। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी पूरी भूमिका निभाते थे। बीते वर्ष कोरोनावायरस की लहर के चलते उनकी आकस्मिक मौत हो गई थी।स्वर्गीय संदीप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों,मित्रों, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की। सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर समाजसेवी निरंकार सिंह एडवोकेट, ओंकार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग, पूर्व प्रधान समाजसेवी सोमकार सिंह, डॉ कुलदीप सिंह, श्री लोधेश्वर एकेडमी महादेवा के प्रबंधक प्रदीप सिंह, शशांक सिंह उर्फ लवी, दिव्यांश सिंह, दिग्विजय सिंह, रणविजय सिंह, पेट्रोल पंप मैनेजर विजय बाजपेई, सहित मित्रों तथा अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों ने भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रथम पुण्यतिथि पर 25 अप्रैल वर्ष 2022 को परिजनों द्वारा शांति पाठ व ब्राह्मण भोज का भी आयोजन भी किया गया।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना