रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
महाराजगंज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत परतावाल के परसा बुजुर्ग में विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह व सहयोगी हिंदू युवा वाहिनी के संगठन महामंत्री काशीनाथ सिंह के द्वारा देवेंद्र मणि ईओ के संग में नगर पंचायत द्वारा दलित बस्ती में डस्टबिन (कूड़ेदान)का वितरण किया गया।जिसने प्रत्येक परिवार के लोगो को दो दो डस्टबिन (कूड़ेदान)जिसने प्रमुख रूप से एक में सुखा कचरा तो वही दूसरे में गिला कचरा रखने के लिए बताया गया।और साथ ही साथ लोगो को बताया कि नगर पंचायत की जब भी गाड़ी आएगी।और कर्मचारी यदि सिटी बजाया तो आप लोग तुरंत अपने घर में से निकलकर वह कचरा लेकर उस गाड़ी में डाल दीजिएगा।और कचरा को इधर उधर बिलकुल भी मत फेकिएगा।

क्युकी “स्वच्छ दिखेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया”कचरा इधर न फेंके बल्कि दिए गए डस्टबिन का उपयोग करके घर अपने आस पास के परिवेश को भी साफ सुथरा रखने का प्रयास करें।ताकि डेंगू ,मलेरिया टाइफाइड जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सके।इस मौके पर काशीनाथ सिंह, अजय द्वेवेदी,अंगद गुप्ता,संजय जयसवाल,देवेंद्र शर्मा, राजन सिंह,नगर पंचायत ईओ,जेई एवं दर्जनों कर्मचारी गण मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश