रिपोर्टर- डॉ संजय तिवारी
बाराबंकी । आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बाराबंकी पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26.अप्रैल 2022 को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया । इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी साझा करते हुए बल्वा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया । ड्रिल के दौरान शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया । इस अवसर पर जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण व प्रतिसार निरीक्षक बाराबंकी उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश