नरकटिया बाजार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर लिए लोग हिस्सा
कुशीनगर रिपोर्ट-अरविन्द कुमार
कसया कुशीनगर ्। कसया तहसील क्षेत्र के नरकटिया बाजार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिबेका नन्द दूबे द्वारा हिन्दू मुस्लिम एकता का मिशाल कायम करते हुए शनिवार की शाम को रमजान माह में रह रहे रोजादारो को रोजा इफ्तार कराया जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांव के रोजादारो के साथ साथ हिन्दू धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के लिए एक साथ दुआ मांगी और कहा कि रमजान के महीने को इबादत का महीना भी कहा जाता है, क्योंकि मुस्लिम समुदाय के लोग इस माह ज्यादातर वक्त कुरान की तिलावत करने और नमाज पढ़ने में गुजार देते हैं. लोग अपने गुनाहों के लिए माफी मांगते हैं और ऊपर वाले से उन्हें सही रास्ते पर चलने की दुआ मांगते हैं. इस महीने में गरीबों का खास ख्याल रखा जाता है और जकात-फितरा के रूप में उन्हें अनाज और पैसा दान किया जाता है. इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों से उम्मीद की जाती है कि वह इस महीने में गरीबों में बढ़-चढ़कर दान करें. रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है. इसे मीठी ईद या ईद उल फितर कहा जाता है. इस दौरान नूर मुहम्मद कमरूद्दीन नशरूदीन अरमान बुलाही शमीद बिबेकाननद दूबे रमेश दूबे लपपू दूबे प्रेमप्रकाश छोटे लाल शिवपूजन गुप्ता नागेंद्र दूबे प्रबीड पांडेय आदि मौजूद रहे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।