रिपोर्ट-अहमद रजा
सिसवा-महाराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिसवा में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार मल के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री / स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में लिखा गया है कि भारत – नेपाल व बिहार से सिसवा बाजार में जो बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई गई थी , इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर रहा है , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो पैथोलॉजी की कोई व्यवस्था है , ना ही महिला रोग , बाल रोग से जुड़े चिकित्सक जो चिकित्सक उपलब्ध है हफ्ते में 3 दिन उपलब्ध रहते हैं ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बिहार और नेपाल से मरीज आते हैं किंतु इलाज की उचित व्यवस्था उपलब्ध न होने के कारण जिला अस्पताल महराजगंज ,मेडिकल कॉलेज गोरखपुर व प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए मजबूर हैं । उन्होंने लिखा है कि वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास , सबका विश्वास को मानकर कार्य कर रही है किंतु जिले के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की अनदेखी के कारण जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है , ऐसे में यहां चिकित्सक व परमानेंट महिला चिकित्सक , बाल रोग , लैब टेक्नीशियन , एक्स – रे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश