रिपोर्ट-अरविंद कुमार
कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के नेतृत्व मे आज दिनांक 21.04.2022 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बैरिया चौराहे पर एक बलेनो कार की डिग्गी से देशी शराब की कुल पच्चीस पेटी जिसमें एक पेटी में 45 अदद बन्टी बब्ली फ्रुटी पैक कुल 1125 पैक तथा 02 फर्जी नंबर प्लेट बरामद कर तीन नफर अभियुक्तों 1.सोनू मिश्रा पुत्र बलिस्टर मिश्रा निवासी भलूही थाना बडहरिया जिला सिवान (विहार) 2.अन्नू यादव पुत्र अम्विका यादव निवासी जिगना थाना मीरगंज जिला गोपालगंज (बिहार)3. पंकज कुमार चौहान पुत्र बंका चौहान निवासी मधुरिया चौहान पट्टी थाना तुर्कपट्टी जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 274/2022 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व धारा 473 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण