रिपोर्ट-श्याम सुंदर पासवान
महाराजगज।आज 18 अप्रैल जनपद के चौक नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने केंद्र सरकार के निर्देश पर आयोजित स्वच्छता के अग्रदूत सम्मान कार्यक्रम में बेहतर कार्य करनें वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें अंगवस्त्र के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया ।यह सम्मान पाकर नगर पंचायत में तैनात कर्मचारी खुशी से गदगद हो उठे ।विधायक ने कहा कि स्वच्छता को हमें अपने दैनिक जीवन और व्यवहार में शामिल करना होगा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पटेल ने किया ।जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ लिपिक मनोज यादव ने किया ।इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष जंत्री मद्धेशिया,तारा देवी,सहित मनोज पटेल,विष्णु देव गुप्ता,मनोज यादव,संजीव शुक्ल,मार्कण्डेय पाण्डेय,अशोक विश्वकर्मा, जितेंद्र जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।