गैस की पाइप फटने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
खड्डा कुशीनगर । जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र लखुआ लखुई में शनिवार की शाम 5:00 बजे हसनू टोला के किशुनधारी कुशवाहा के घर रविवार को उनकी बच्ची की शादी थी शनिवार को हल्दी थी इस लिए उनके घर मिठाई वगैरह बनाया जा रहा था कि अचानक गैस का पाइप फटने से गैस में आग लगी और टंकी विषफोट कर गया झोपड़ी का घर होने की वजह से अगल-बगल के लगभग जनक धारी कुशवाहा , मोतीलाल कुशवाह, शर्मा कुशवाहा , जय श्री कुशवाह , ननदू भगत , नगीना , सुरेश , सद्दाम अंसारी दर्जनों घर जलकर राख हो गए इसमें एक-एक कर लगभग 4 या 5 टंकी भी विस्फोट करता गया लोग भयभीत होते रहे। गांव में चीख चिल्लाने की आवाज शुरू हुई अगल बगल के गांव के लोग बिशनपुरा भजन छपरा के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया फायर ब्रिगेड बाद में पहुंची जब आग पर काबू पा लिया गया था गांव में दहशत का माहौल है।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण