रुपए मोबाइल मारपीट कर छीने
रिपोर्ट-राकेश कुमार मिश्रा
शिवली मैथा कानपुर देहात । शनिवार रात तिलक समारोह से वापस आ रहे लोगों को बदमाशों द्वारा रोककर मारपीट करते हुए नकदी व मोबाइल छीन लिए ।ग्राम हरी किशनपुर ककरमउ थाना शिवली कानपुर देहात निवासी फूल सिंह यादव s/o दयाराम यादव तथा दिनेश s/o जय चंद्र यादव रात लगभग 12:00 बजे मोटरसाइकिल द्वारा वृंदावन गेस्ट हाउस से तिलक समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे ,तभी भेवान मैंथा नहर पर भेमान से 2 किलोमीटर आगे चलने पर कुछ बदमाशों द्वारा हमारी बाइक रोक ली गई। और मारपीट कर हम लोगों के रुपए तथा मोबाइल जिनके नंबर 96 530 78 973 तथा दिनेश का मोबाइल नंबर 88530 3384 थे ,को छीन लिया तथा आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल कर भाग गए ।संबंधित घटना की जानकारी कोतवाली में देकर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का निवेदन पीड़ितों द्वारा किया गया है ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश