संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा थाना महुली का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा थाना कार्यालय के रजिस्टर नंबर 8, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर ,फ्लाई शीट रजिस्टर सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया, रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने हेतु व पाई गई कमियों को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात बन्दी गृह ,महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, आरक्षी बैरक, मालखाना, शौचालय, स्नानागार इत्यादि के साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया व मिशन शक्ति योजना के क्रम में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण करते हुए रिकार्ड रजिस्टर व प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात महोदय द्वारा लावारिस वाहनों एवं मालों का विधिक निस्तारण सुनिश्चिचत करने व थाने की साफ-सफाई उच्चकोटि की बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया ।थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण को थाने पर आने वाले आगंतुकों / शिकायतकर्ताओं / वादियों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया ।
More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।