संतकबीरनगर।पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा पुलिस थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत चौकी कांटे का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकी परिसर, आरक्षी बैरक, भौजनालय का निरीक्षण किया गया तथा परिसर की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया । चौकी पर नियुक्त कर्मचारियों के नियतन व उपस्थिति के सम्बन्ध में प्रभारी चौकी से जानकारी ली गयी व मुख्य आरक्षी तथा बीट आरक्षी की बीट बुट का अवलोकन किया गया व उसमे पाई गयी कमियों को बिन्दुवार सूचनाएं भरने के लिए निर्देशित किया गया । क्षेत्र के हीस्ट्रीशीटरों, गुण्डों, गैंगेस्टरों आदि अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक / सत्यापन की कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में शान्ति व कानून व्यवस्था स्थापित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में गश्त / संदिग्ध वाहन व व्यक्तिओं की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आमजनमानस से शालीनतापूर्वक विनम्र व्यवहार की नसीहत दी गयी ।
एसपी द्वारा चौकी कांटे का किया गया औचक निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति