संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघनगर कठिनाइयां नदी की तरफ से अज्ञात कारणों से आग लगी जिससे गांव मे अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। बाघनगर के सिवान की तरफ से लगी आग जो सेहुडा गांव में आग की लपट से सेहूडा में हरिजन मुहल्ले में 3 मकान और कई कुंतल भूसा जल कर ख़ाक हो गए गांव के लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़ कर भागने लगे। आग की लपट से बगल के कोईलेशा गांव मे भी अपना तांडव मचाया जिससे कोइलेसा गांव में लगभग एक बीघा गेहूं का बोझ जल कर ख़ाक हो गया तथा एक झोपड़ी भी जल गई। आग की सूचना मिलने पर सेहुडा ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने सराहनीय कार्य करते हुई खुद आग बुझाने में मदद की। आग की सुचना मिलते ही बाघनगर चौंकी प्रभारी विनोद कुमार यादव और उनके साथ काo रविकांत, काo प्रमोद कुमार ,काo सुभम यादव, काo दुर्गेशत यादव तथा गांव के ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों की मदद से आग बुझा दी गई। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर बिलंब से पहुंची। गांव के बूढ़े, बच्चे, महिलाओ का रो रो कर बुरा हाल है। घरों में रखा कपड़ा और अन्य सामान जल कर नस्ट हो गया। सेहुडा गांव की एक महिला ने रो रो कर बेहोश हो गई है।
आग की एक चिंगारी से उजड़ा लोगो का आशियाना,झुगी झोपड़ी जल कर ख़ाक



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।