परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्ट-राकेश कुमार मिश्र
कानपुर देहात । शिवली कोतवाली मैथा*13 अप्रैल 2022*शिवली कल्याणपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए बच्चे की मृत्यु हो गई, विगत 3 अप्रैल 2022 को घर के सामने दुकान से सामान लेने गए बच्चे को अनियंत्रित कार द्वारा टक्कर मार देने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसका उपचार लाला लाजपत राय अस्पताल में चल रहा था। असयी गांव निवासी रामबाबू अपने 5 वर्षीय मासूम पुत्र नितिन के साथ 3 अप्रैल को अपने मकान के सामने स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे उसी समय तेज रफ्तार कार के अज्ञात चालक ने उसके मासूम पुत्र नितिन को टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ।उसे उपचार के लिए सीएचसी शिवली भेजा गया था जहां मौजूद डॉक्टर पीयूष त्रिपाठी ने उसे गंभीर हालत होने पर एलएलआर अस्पताल हैलट रेफर कर दिया था ।उपचार के दौरान सोमवार रात नितिन की मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही उसकी मां सिंपी बहन शिवानी तथा भाई शिवा व पिता रामबाबू का रो रो कर बुरा हाल हो गया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश