21000 दीपों की जगमग रोशनी के बीच बृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष विनय जयसवाल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष भी धूमधाम से आयोजित किया गया
रिपोर्ट-अमित मिश्रा
कुशीनगर।नगर के मेन बाजार उत्तरी मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट धनतेरस की शाम दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा। 21000 दीपों की जगमग रोशनी के बीच वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष भी धूमधाम से आयोजित कराया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर उन्होंने इसे पडरौना नगर में भी आयोजित कराने का स्वप्न देखा था। जिसे आज लगातार दूसरे वर्ष भी सफल रूप से पूरा होता देखकर आत्मसंतुष्टि मिल रही है। बता दें कि इस छठ घाट को शासन के झील तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत नपा द्वारा विकसित कराया गया है। जिसे नपाध्यक्ष द्वारा किड्स पार्क एवं पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में नगर के इस हिस्से को सांस्कृतिक रूप से विकसित करने की योजना है। आयोजन के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से मनीष जायसवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनीता देवी उर्मिला देवी अनीता जायसवाल प्रियंका कुमारी प्रमिला देवी सरोज देवी सविता जैसवाल सुरेश गुप्ता मनोज चौधरी रवि सिन्हा चंचल चौबे श्रीवास्तव आलोक विश्वकर्मा श्याम साहा नीरज मिश्रा भरत चौधरी राजेश जायसवाल विनय मद्धेशिया रूम सिंह अनूप गौड़ संतोष चौहान आदर्श जयसवाल आनंद रावत मनीष सिंह धर्मेंद्र मद्धेशिया विनय पांडे अबे मारोदिया रवि शर्मा साधु मद्धेशिया सचिन साह अमित श्रीवास्तव कुंदन सिंह अबे तिवारी विनय कुमार बृजेश शर्मा गौतम गुप्ता रोहन विश्वकर्मा सागर पांडे सत्येंद्र यादव सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश