रिपोर्टर- गोवर्धन गुप्ता
फरेन्दा-महराजगंज।जनपद महराजगंज के फरेन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरेंदा खुर्द के सिवान में एक क्षत-विक्षत एक महिला का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार शव मिलने की सूचना से सम्पूर्ण क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है।तथा आसपास के ग्रामीणों मे दहसत का माहौल बना हुआ है।सुत्रों से पता चला कि मृतक शव से इतनी तेज दुर्गंध आ रही थी कि महिला का शव 2 से 3 दिन पुरानी है।कुछ लोगों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को यहां फेक कर चला गया है किसी ने कुछ कहा तो किसी ने कुछ।शव के कुछ दूरी पर महिला का चप्पल देखने को मिला।उक्त मामले में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का हत्या करने के बाद मृतक के शरीर को घसीट कर लाया गया और गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। क्षत-विक्षत मृत शव जहां पाया गया है वहां से थोड़ी ही दूर पर रेलवे लाईन की पटरी भी है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर आसपास के तमाम ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हो गई ।सूचना पाकर तत्काल पहुंची फरेन्दा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है। और फरेन्दा पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश