रिपोर्टर-श्याम सुंदर पासवान
श्यामदेउरवा-महराजगंज।जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसहिया बुजुर्ग में स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया इस दौरान बच्चियों में सेनेटरी पैड और किशोर किशोरियों में आयरन की गोली का वितरण किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को एनीमिया बिफ्स किशोरी सुरक्षा योजना इत्यादि एवं आयरन की गोलियां बटवायेंतथा एसयूएमएएन के पद्धति से हाथ धोने का तरीका बताया गया। इसी क्रम में किशोर किशोरियों से वार्ता करते हुए स्वास्थ विभाग द्वारा चलाई गई स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया और इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।इस दौरान विद्यालय के अध्यापक गण, विवेक कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, श्रीमती निर्मला गौतम एवं गीता चौधरी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश