रिपोर्ट-राजू कुमार श्रीवास्तव
कुशीनगर । कुशीनगर जिला के नेबुआ नौरंगिया थाने के अंतर्गत ग्राम सभा सरगठिया में दिख रही है तस्वीर शासन व प्रशासन भले ही गांवों के विकास का दावा कर रहा है लेकिन सरगटिया गांव की तस्वीर बदरंग दिख रही है। पांच टोलों में बंटी 3500 की आबादी बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में है। यहां के 50 से अधिक परिवार झोपड़ी में रहते हैं, इन्हें आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। सड़क, पेयजल, शौचालय और जलनिकासी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है, काफी लोगों को पेंशन नहीं मिलती है।विकास खंड का सरगटिया गांव यादव टोली, अनुसूचित बस्ती, नोनिया टोली, प्रजापति व पंडित टोला में बंटा है। पेयजल के लिए यहां नौ इंडिया मार्क हैंडपंप लगाए हैं। उनमें से तीन काफी दिनों से खराब हैं, शेष जो ठीक हैं वह दूषित जल दे रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त है, नाली नहीं बनने से पानी सड़क पर फैलता है। आवास की आस में गरीब परिवारों के लोग झोपड़ियों में रह रहे हैं। गांव के सुबाष, सिरजन, रामनरेश, विश्वनाथ, अगरदी, फुलिया, माया, भुट्टी आदि ने कहा कि पेंशन के लिए कई बार आवेदन किए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश