संवाददाता-औरंगजेब शेख
महराजगंज।बुधवार को पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के परतावल स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इसमें ब्लाक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास के बारे विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि आज पार्टी का 42 वर्ष का कार्य गौरवमयी है।

यह परिणाम कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत लगन से आया है। ब्लाक प्रमुख आनंद शंकर ने बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से आज हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वाली भाजपा की नितियों से जनता बेहद प्रसन्न है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रभात फेरी निकालकर पार्टी के जनादेश को बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर काशीनाथ सिंह, अंगद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष परतावल उमेश गुप्ता, राजन मद्धेशिया, युवा नेता निर्भय सिंह, अनिल यादव, छविनाथ मद्धेशिया, सुधाकर कन्नौजिया, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश