गोबरही,कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र के चिरगोडा धूसी मे रबिवार को एक पागल बन्दर ने आधा दर्जन ग्रामीणों को काटकर जख्मी किया है। जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जिसके चलते लोग अपने घरों में यह कैद हो जा रहे हैं।उक्त गांव निवासी अमित तिवारी ने बताया कि छत पर खडे थे कि अचानक एक बन्दर आया और हमला कर दिया और हाथ और पैर में कई जगह काट लिया। इस घटना के बाद आस पास मौजूद लोग वहाँ से भाग खड़े हुए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।उसी तरह गांव के ही नरेश कुमार शमशेर बहादुर महेंद्रआदि को भी बन्दर के दौडाने से चोटें आईं हैं ग्रामीण राजेश धीरज कमलेश कुमार बिनित गिरिश आदि ने आतकी बन्दर को पकडवाने कि मांग की हैै
पागल बन्दर के काटने से आधा दर्जन लोग जख्मी



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण