बाराबंकी । तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मीतपुर में 10 दिवसीय संगीतमय श्री मद भागवत महापुराण कथा के समापन के पश्चात भव्य कन्या भोज के साथ-साथ देर रात तक भंडारे का आयोजन किया गया। इस भव्य भंडारे में स्थानीय लोगों के अतिरिक्त दूरदराज से आने वाले हजारों भक्तों ने प्रसाद पाया। भंडारे का प्रारंभ लेखराज गिरी महाराज द्वारा भोग लगाकर जय कारों के साथ प्रारंभ किया गया। इस मौके पर कैलाश त्रिवेदी गिन्नी लाल त्रिवेदी राजेश त्रिवेदी सुधीर त्रिवेदी धर्मेंद्र गुप्ता मनोज मिश्रा सुरेश मिश्र एडवोकेट पूर्व प्रधान रिंकू त्रिवेदी गौरव रोहित अतुल मिश्रा राज शुक्ला मूलचंद अवस्थी सुशील त्रिवेदी विनीत सहित काफी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों के साथ-साथ युवाओं का विशेष योगदान रहा। महिलाओं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।
श्रीमद् भागवत कथा समापन के पश्चात आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने पाया प्रसाद



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।