बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बनकुरी गांव निवासी ग्रामीण के मकान में रविवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद 80 हजार नकदी और ढाई लाख के जेवरात चोरी की। घर का बक्सा और कपड़ा खेत में पड़ा मिला।

जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बनकुरी गांव निवासी सिराजुद्दीन पुत्र तय्यब खां रविवार को खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। देर रात को पीछे की दीवार में चोर सेंध लगाकर घर में घुसे। चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से उठा लिया। इसके बाद पास के खेत में ले गए।थाने में तहरीर देकर सिराजुद्दीन ने कहा है कि 80 हजार रुपया नकदी, ढाई लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात चोर उठा ले गए। वहीं खेत में काफी मात्रा में कपड़े पड़े मिले। चोर कपड़े नहीं ले गए। कपड़े खेत में ही छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। बाबागंज चौकी की पुलिस ने जांच की है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश