सुजौली, बहराइच । कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट के चहलवा ग्राम सभा के कैलाश नगर गांव में लाल जी पुत्र महावीर निवासी सिरसियनपुरवा की गाय को घर के पास तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया पिछले एक महीने से लगातार कैलाश नगर व कुरकुरी कुआं गांव में तेंदुए का आतंक है

इस दौरान ग्रामीण काफी दहशत में है ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ रात में अकसर आबादी क्षेत्रों में दिख जाता है वह इससे पहले दो महिलाओं को घायल भी कर चुका है वन विभाग की तरफ से कैलाश नगर गांव के समीप पिंजड़ा भी लगाया गया है लेकिन अभी तक वन विभाग के पकड़ में तेंदुआ नहीं आ सका है गांव निवासी रामु ओर संदीप ने बताया कि कैलाश नगर गांव के खेतों के बीच बने घर से तेंदुए ने गाय को अपना शिकार बनाया और घसीट कर खेत में ले गयाग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दे दी है



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।