रिपोर्ट-संजय पाण्डेय
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर– विकास क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय महली में आए दिनों कुछ अराजक तत्वों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नल,टोटी, पाइप ,खिड़की,आदि ऐसी विद्यालय की कई वस्तुओं को छती पहुंचाने में लगे हैं। जिससे आए दिन बच्चों को पानी पीने, शौचालय जाने, खिड़की टूटने से गर्म हवा, ठंडी हवा आदि ऐसी कई समस्याओं का सामना बच्चों को प्रतिदिन करना पड़ता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महली के प्रधानाचार्य छेदी मल्ल का आरोप है कि विद्यालय में प्रतिदिन कुछ ना कुछ तोड़फोड़ किया जाता है। इससे पूर्व भी कई बार तोड़ा-फोड़ा किया गया। मैं उसे बनवाता गया। अब मैं कितना अपने जेब से खर्च करके बनवाऊ मैं प्रतिदिन तोड़फोड़ से तंग आ चुका हूं। सवाल यह है कि कौन ऐसे अराजक तत्व है जो विद्या के मंदिर में क्षति पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश