बहराइच। नानपारा के लीलापारा गांव निवासी ग्रामीण दिल्ली में मजदूरी करने गया था। तीन दिन पूर्व रहस्यमय हालत में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी ग्रामीण का पता नहीं चल सका है।जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के लीलापारा नारायणपुर गांव निवासी मटरू यादव पुत्र तेजी दिल्ली में काम मजदूरी का काम करते थे। पुत्र मंशाराम यादव ने बताया कि दिल्ली के आरजेड रोड निकट भारत हॉस्पिटल निहाल विहार से तीन दिन पूर्व लापता हो गए।स्थानीय थाने में सूचना दी। साथ ही कोतवाली नानपारा की पुलिस को अवगत कराया। लेकिन ग्रामीण का कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं बेटे के साथ पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मटरू की तलाश में भटक रहे हैं।
दिल्ली काम करने गया बहराइच का ग्रामीण हुआ लापता, परिवारीजन परेशान



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश