बाराबंकी । कोतवाली बाराबंकी अंतर्गत रज़ा मस्जिद के इमाम व हाफिजों के बीच नमाज पढ़ने के विवाद के बीच इमाम पर दो हाफिजों ने जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के बंकी बाजार में देर रात हड़कंप मच गया। कुछ लोगों के साथ मिलकर हाफिजों ने घर जा रहे इमाम पर हमला कर दिया। इसके साथ ही इमाम को जमकर पीटा तथा जान से मारने की कोशिश किया । विपक्षियों द्वारा इमाम पर चाकू से कई वार किये गये । पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस विभाग को दी गई तथा इमाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी आतिश कुमार ने इस घटना को लेकर बताया कि वसीम खान नामक व्यक्ति पर छोटे चाकू से हमला किया गया। इस घटना से संबंधित जूनैद मोहम्मद नदीम नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल कारणों को पता नहीं चल पाया है मामले की जांच चल रही है। यह घटना पूरे बंकी क्षेत्र में जगह-जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।
इमाम पर हाफिजो ने किया जानलेवा हमला मचा हड़कंप



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश