पुलिस परिवार के लोगों को रंग लगाकर व मिष्ठान खिलाकर दी गई होली की शुभकामनाएं

संतकबीरनगर।सकुशल होली का त्योहार सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन मे आज दिनांक 20/03/2022 को पुलिस द्वारा होली खेली गयी, जिसमें जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस होली मिलन कार्यक्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण सम्मिलित हुए,

पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं एवं होली गीतों पर नृत्य कर जमकर होली खेली गयी ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश