रिपोर्ट-श्याम सुन्दर विश्वकर्मा
कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया गांव के खास टोले में रविवार की सुबह दरवाजे से बाइक चोरी करके भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को दिया।
स्थानीय थानाक्षेत्र के नौरंगिया खास टोला निवासी बीरबल यादव अपने दरवाजे पर बाइक खड़ा किये थे। रविवार की सुबह करीब 5बजे जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि उनके बाइक को एक युवक लेकर भाग रहा था। उनके शोर मचाने पर कुछ लोगो ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सूचना देकर बुलाया और उसको पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए चोर की पहचान स्थानीय थानाक्षेत्र के नरचोचवा गांव निवासी आसरे आजम पुत्र मोबिन अंसारी बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बाइक चोर को पकड़कर पुलिस को सौपा



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश