रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
महराजगंज।भारत के तमाम हिस्सों में भले ही होली का त्योहार आज मना लिया गया हो परंतु उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में रंगों की होली कल खेली जायेगी । इसको लेकर जनपद की सड़कों पर जबरदस्त तैयारियां देखने को मिली हैं। आपको बताते चलें कि जिले भर में होली का त्यौहार शनिवार को मनाया जायेगा । इसको लेकर युवाओं की अलग – अलग टोलियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया है।जनपद के नगर में पिचकारियों और रंग,गुलाल की दुकानें ऐसी सजाई गई हों जैसे कोई बड़ा महोत्सव हो। नगर के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण कर जायजा लिया गया तो देखा कि कल होली का त्योहार मनाने के लिए नौजवानों द्वारा अनेक प्रकार की तैयारियां की गई हैहोली का त्योहार इस लिए मनाया जाता है कि हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से भक्त प्रहलाद को लेकर अग्नि में प्रवेश करने को कहा ,उसनें हामी भर दी परंतु वह अपने वरदान के बारे में भूल गई कि यदि किसी और के साथ जाएगी तो वह खुद ही जल जाएगी और हिरण्यकश्यप की बातों में आ गई , हुआ भी यही होलिका जल गई और भक्त प्रहलाद बच गए, तभी से होली के एक दिन पहले देशभर में होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है । इसी कड़ी में महराजगंज जिले में शनिवार को होली खेली जायेगी।आम जनमानस तथा युवाओं में बड़ हर्ष है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश