लगातार दो दिनों में तेंदुए के हमले में दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति हुआ घायल
सुजौली,बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के कैलाशनगर और कुरकुरी कुआ में लगातार दो दिन में तेंदुए ने हमला कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को घायल कर दिया तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज में तेंदुए ने दो दिनों में कैलाशनगर और कुरकुरी कुआ गांव में हमला कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को घायल कर दिया था इंजन को गंभीर हालत में सीएचसी मोतीपुर रेफर किया गया था इससे ग्रामीणों में दहशत फैल थी वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर निगरानी बढ़ा दी है।शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद हो गए ग्रामीणों की मांग पर कतर्नियाघाट रेज के सदर बीट के कुरकुरी कुआ गांव के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाया है वन विभाग की टीम के साथ डब्लू डब्लू एफ के फिल्ड सहायक महशूर,वन कर्मी विनोद व वाचर नबी मोहम्मद,पूर्व प्रधान चहलवा जाहिद खाँ के साथ कई ग्रामीण मौजूद रहे इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने कहा कि जल्द तेंदुआ पिंजरे में कैद होगा लोगों को सतर्क करने के लिए वन विभाग लगातार कांबिंग करते हुए जागरूक कर रहा है



More Stories
सहजनवा में ‘ढेला बाबा’ की बढ़ी सियासी दस्तक, सेवा के दम पर जनता के दिलों में बना रहे खास जगह
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर