संत कबीर नगर । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि आप सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहंुचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए आप सब होली का त्यौहार मनायें।
पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने होली त्यौहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।
डीएम व एसपी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश