बाराबंकी । जनपद की तहसील सिरौलीगौसपुर थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम कलीपुरवा मे मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर से चारा मशीन मे चारा काटते समय एक नव युवक चारा मशीन का टापा खुल जाने के कारण युवक उसी में जा गिरा और बुरी तरह से कट गया। मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पंहुची थाना बदोसरांय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि पूरा मामला थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम कलीपुरवा का है जंहा का प्रदीप कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र राममनोरथ मंगलवार की सुबह पडो़स के मनोहर की ट्रैक्टर से चारा काटने वाली मशीन मे कटिया काट रहा था। इसी दौरान कटिया मशीन के टापा के ढीले बोल्ट को मशीन चालू रहते ही बोल्ट कसने लगा। इसी दौरान टापा खुल कर अलग गिरा और प्रदीप कटिया मशीन मे जा गिरा। जब तक ट्रैक्टर बंद होता कि युवक बुरी तरह से कट गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।सूचना पर पंहुचे थाना प्रभारी निरीक्षक बदोसरांय सन्तोष कुमार सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी भेज दिया।
चारा मशीन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत घर में मचा कोहराम



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।