संतकबीरनगर ।पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा पटाखा बिक्री स्थल जुनियर हाई स्कूल परिसर खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान बिक्री स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं आदि की समीक्षा की गयी व बिक्री स्थल पर फायर टेंडर को 24 घंटे रहने हेतु निर्देशित किया गया तथा कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद को निर्देशित किया गया ।

वहां पर उपस्थित उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पटाखे की दुकानें लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन कर न स्थापित हों । साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखते हुए त्योहार को सकुशल संम्पन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना