रिपोर्ट-धीरज प्रजापति
निचलौल–महराजगंज।जिले के निचलौल थाना परिसर में आज दिनांक 11/03/22 दिन शुक्रवार को थाना निचलौल में क्षेत्राधिकारी निचलौल डी.के. उपाध्याय व निचलौल थाना प्रभारी सुनील राय की मौजूदगी में होली के महापर्व को ध्यान में रखते हुए निचलौल थाना परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक की गई। निचलौल क्षेत्र से आये हुए गणमान्य लोगों से विचार विमर्श किया गया।और उनकी समस्याओं को सुना गया और पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्वक होलिका दहन करने तथा होली के महापर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया से किसी भी व्यक्ति को त्यौहार के मौके पर कोई समस्याएं आती है तो लोग तत्काल रुप से पुलिस प्रशासन की मदद ले सकते हैं।क्षेत्राधिकारी डीके उपाध्याय व थानाध्यक्ष निचलौल द्वारा बताया गया कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाना हम सभी का परम कर्तव्य है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश