सुजौली, बहराइच: डीएफओ ने शासन को भेजा पत्र, मिलेगा पांच लाख का मुआवजा बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा कैलाश नगर निवासी महिला पर गुरुवार को हाथी ने हमला कर मार डाला था। पोस्टमार्टम के बाद डीएफओ ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मृतक आश्रित को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम चहलवा कैलाश नगर निवासी जुगनी देवी (38) गांव की अन्य दो महिलाओं के साथ गुरुवार को मवेशी को घास चरा रही थीं। तभी हाथी आ गया। हाथी ने महिलाओं को दौड़ा लिया। जुगनी देवी दौड़ते समय जमीन पर गिर गई थी।महिला को हाथी ने कुचलकर मार दिया था। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं थीं। मृतक महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि महिला की मौत हाथी के हमले में हुई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मृतक महिला के आश्रित को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
डीएफओ ने शासन को भेजा पत्र, मिलेगा पांच लाख का मुआवजा



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी