सुजौली,बहराइच: बलहा विधानसभा से लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर की जीत पर समर्थकों ने निकाली पद यात्रा, ओर मनाया जश्नभाजपा की बलहा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने सपा प्रत्याशी को हराकर बलहा विधान सभा सीट पर दोबारा जीत की है। जीत से खुश होकर समर्थकों ने पद यात्रा निकालकर हर्ष जताया।बलहा विधानसभा व प्रदेश में भाजपा सरकार के नतीजे आने से ही 10 तारीख की देर शाम से लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न का दौर चालू हो गया भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना सुजौली क्षेत्र के सुजौली,जफरिया बडखड़िया ,चहलवा ,जंगल गुलरिहा में जश्न मनाया गया जश्न के दौरान सुजौली में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ,किसान मोर्चा जिला मंत्री बृज किशोर शुक्ला ,युवा मोर्चा अध्यक्ष चफरिया अमित पांडे के साथ सुजौली मंदिर प्रांगण में जाकर पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों से मिलकर भाजपा सरकार बनाने के लिए आभार व्यक्त किया वही ग्रामसभा चफरिया में भाजपा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित पांडेय ,प्रफ्फुल जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा डीजे के साथ यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत पर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया व अबीर और गुलाल के संग होली खेली साथ ही भाजपा की जिले और प्रदेश में जीत पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान तरुण तिवारी,सर्वेश जायसवाल, राहुल बाथम,गुड्डू मौर्या, धीरज तिवारी,बंटी सिंह चौहान, सोनू तिवारी,अर्जुन पोरवाल,गोलू पोरवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भाजपा जीत पर समर्थकों ने निकाली पद यात्रा, मनाया जश्न



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश