बहराइच l सुबह से ही भाजपा ही नही सपा नेताओं का जोश परवान चढ़ता दिखा। जिले की सात विधानसभा की सीटो के परिणाम मे पाँच भाजपा व दो सीटे सपा के खाते मे सरक गई। यहाँ तक कैसरगंज व मटेरा जैसी सीट भी बचाने मे भाजपा को लाले लग गए। महसी के नवनिर्वाचित विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपनी जीत को गुंडाराज माफिया राज के खिलाफ जीत बताया। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर गरीब, मजदूर, भाजपा को वोट दिया है।उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम काज की जीत बताया। वही बलहा विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर करने का संकल्प व्यक्ति किया।तो दूसरी ओर बहराइच सदर भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जयसवाल ने मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों , बूथ स्तर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही मोदी योगी के संकल्पों को पूरा करने का संकल्प ब्यक्त किया।तो दूसरी तरफ नानपारा से भारतीय जनता पार्टी गठबंधन अपना दल के टिकट पर चुनाव लड रहे रामनिवास वर्मा ने अपनी जीत को भाजपा, अपना दल की जीत बताया।मतदाताओं को जीत का धन्यवाद देते हुए कहा की हम उनके अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
बहराइच में पाँच भाजपा तो दो सीटे सपा के खाते में



More Stories
सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम दिनांक 06 नवंबर 2025 को, तहसील सभागार धनघटा में।
द्वाबा महोत्सव अब 14 से 18 नवंबर तक — पदयात्रा कार्यक्रम के कारण बदली गई तिथि
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा