कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाने के गांव मतलूक छापर के पास फोरलेन पर मंगलवार की देर शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत हो गई,तो एक लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव निवासी तिरमासाहुन 30 वर्षीय शशिकांत यादव तमकुही की ओर बाइक से जा रहे थे।गांव मतलुक छापर के पास फाजिलनगर की ओर आ रहे लेखपाल हाकिम अंसारी की बाइक से टक्करा गए। लेखपाल तमकुहीराज तहसील में तैनात हैं। वह ड्यूटी से घर जा रहे थे। उसी वक्त ये हादसा हुआ। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी फाजिलगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया,और लेखपाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक की पहचान उनके पाकेट में मिले आधार कार्ड से हुई। थानाप्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बाइक की आपसी टक्कर से एक युवक की मौत और लेखपाल गम्भीर रूप से घायल



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।