रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
पनियरा,महराजगंज।जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने दो नाबालिग सालियों जीजा लेकर फरार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक शादीशुदा युवक अपनी दो नाबालिग सालियों को लेकर फरार हो गया है । अपने दामाद के खिलाफ सास ने कोतवाली पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने तथा ढुढने में सहयोग करने की गुहार लगाई है । पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसका दामाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहता है । 25 फरवरी को वह अपने ससुराल पनियरा क्षेत्र में गया । जहाँ से 15 साल की और एक 13 साल की नाबालिग सालियों को उसी गांव के एक युवक के साथ बाइक पर लेकर कहीं घुमाने ले गया । उसके बाद आज तक वह वापस नहीं लौटा ।काफी खोजबीन की गई परंतु कोई सुराग नहीं मिला थक हार कर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर युवक पर कार्रवाई करने की मांग की इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में है । जांच पड़ताल की जा रही है।जल्द ही उक्त मामले को सुलझा लिया जायेगा।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।