सुजौली में आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती व धात्री महिलाओं को राशन बांटा गया
सुजौली, बहराइच । आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती व धात्री महिलाओं एवं छोटे बच्चों को पोषाहार का वितरण किया गया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को पोषाहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।सोमवार को ग्राम सुजौली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-में कार्यकत्रि शांति देवी द्वारा गर्भवती महिला और धात्री महिलाओं एवं बच्चों को पोषाहार बांटा गया। शांति देवी ने बताया है कि हर माह आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार दिया जाता है जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत सात से 3 वर्ष तक के 110 बच्चों को मसूर की दाल, दलिया, चने की दाल, गुड़ तथा 26 गर्भवती महिलाओं और 30 धात्री महिलाओं को मसूर की दाल, नमक, दलिया, चने आदि वितरण किया गया। वही सुजौली के ही द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र पर पौषाहार का वितरण किया गया।इस दौरान आंगनवाड़ी सहायिका पूनम ने बताया की गर्भवती व धात्री महिलाएं व बच्चों समेत 64 लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।